इंदौर में रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे की मौत:देर रात घर की बाथरूम में फिसले; पत्नी ने अलसुबह देखा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के लसूड़िया इलाके में रहने वाले एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे की बाथरूम में फिसलने से मौत हो गई। घायल होने के बाद उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां से उन्हें एमवाय रेफर किया गया। जहां मंगलवार शाम उनकी मौत हो गई। लसूड़िया पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दिलीप(36) पुत्र टिंकुश त्रिकरा निवासी स्कीम नंबर 78 अपने घर की बाथरुम में शनिवार रात करीब 2 बजे गिर गए थे। अलसुबह पत्नी रेखा ने देखा तो वह बाथरूम में पड़े थे।
पत्नी रेखा ने घटना की सूचना परिवार के सदस्यों को दी। दिलीप को उपचार के लिए अरविंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां मंगलवार सुबह उन्हें होश नहीं होने के चलते एमवाय शिफ्ट किया गया।
परिवार ने बताया कि दिलीप का वेल्डिंग का शॉप था। परिवार में दो बेटी और पत्नी है। परिवार ने बताया कि दिलीप के पिता टिंकुश पुलिस विभाग से रिटायर्ड हैं।

Exit mobile version