इंदौर में मामूली कहासुनी को लेकर विवाद मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल प्रकरण दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में मामूली बात को लेकर जमकर विवाद के वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियां बटोरते हुए नजर आ रहे हैं और इसी के तहत ताजा मामले में पुलिस ने मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है….।

दरअसल पूरे मामले में जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी आनंद कुमार यादव के मुताबिक कुछ युवकों में जमकर विवाद हुआ था विवाद इतना बढ़ गया की जूनी इंदौर थाना क्षेत्र से होते हुए अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में भी इन्हीं युवाओं द्वारा विवाद किया गया था इस कारण से पुलिस ने पूरे मामले में जूनी इंदौर थाने और अन्नपूर्णा थाने पर अलग-अलग प्रकरण दर्ज किया गया है और वायरल वीडियो के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है फिलहाल बताया जा रहा है कि रोड पर से गुजरने को लेकर विवाद हुआ था फिलहाल पुलिस पूरे मामले में प्रकरण के आधार पर जांच पड़ताल में जुटी हुई है

Exit mobile version