इंदौर में मचान गिरने से एक युवक की मौत:दूसरे घायल का उपचार जारी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के मूसाखेडी इलाके में एक क्रिकेट टर्फ पर काम कर रहे दो सगे भाई मचान गिरने से नीचे गिर गए। इस हादसे में चिंटू (25) की मौत हो गई, जबकि उसके भाई विकास का इलाज चल रहा है। आजाद नगर पुलिस ने बताया कि 15 दिसंबर को चिंटू और विकास मूसाखेडी इलाके के एक टर्फ में पेंटिंग का काम कर रहे थे। अचानक मचान गिरने से दोनों भाई नीचे गिर गए और उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।
चिंटू की हालत बिगड़ने पर उसे एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां रात में उसकी मौत हो गई। विकास को भी सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं, जिसका इलाज जारी है। परिवार के अनुसार टर्फ हेप्पी खनूजा का था, जहां दोनों भाई काम करने गए थे।
परिवार ने बताया कि चिंटू की शादी को एक साल ही हुआ था और वह अपने माता-पिता और भाई के साथ रहता था।

Exit mobile version