इंदौर में मकान विवाद मामले में महिला को जमकर पीटा सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर मैं मामूली कहा सुनी और जमीनी विवाद के कारण मारपीट जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही है और ऐसा ही एक ताजा मामला तुकोगंज थाना क्षेत्र में सामने आया है जहां पर एक पीड़ित महिला को कुछ महिला और पुरुषों द्वारा जमकर मारपीट की वारदात की गई है पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है…।

पूरे मामले में जानकारी देते हुए तुकोगंज थाना प्रभारी द्वारा बताया गया कि एक पीड़ित महिला थाने पर उपस्थित हुई थी और उन्होंने शिकायत की है कि क्षेत्र में ही उनका मकान है जो कि उनके जेठ के नाम पर है लेकिन कुछ महिला और पुरुषों द्वारा स्थान घर पर पहुंचकर उन्हें कहा गया कि इस मकान की लिखा पड़ी उनके नाम पर है जिस पर से जब महिला पीड़िता ने इनकार किया तो उनके साथ जमकर मारपीट की गई जिस पर से पीड़िता ने मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में नामजद प्रकरण दर्ज कराया है जिसमें पीड़िता नहीं विनोद और शरद नामक व्यक्ति के साथ ही कुछ महिलाओं के नाम भी दर्ज कारण पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल में जुटी है

Exit mobile version