इंदौर में मंदिर के अंदर तक पहुंचा पश्चिम बंगाल का यासिन, पूजा करने आई महिला से अश्लील हरकत

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में पश्चिम बंगाल से आया एक युवक मंदिर में सो रहा था। उसकी पहचान यासिन के रूप में हुई है। शाम 6 बजे जब एक महिला दीपक लगाने गई, तो युवक ने अश्लील हरकत करने की कोशिश की। हिंदू संगठनों ने युवक की पिटाई कर दी।
एमआईजी थाना क्षेत्र का मामला
महिला ने मचाया शोर, पहुंचे लोग
आरोपी की पिटाई, पुलिस के हवाले
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में एमआईजी थाना क्षेत्र में मंदिर में पूजा कर रही 54 वर्षीय महिला के साथ युवक ने अश्लील हरकत की। मामले में पुलिस ने आरोपी यासिन अली निवासी पश्चिम बंगाल के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। पुलिस को महिला ने बताया कि सोमवार को शाम छह बजे घर के पास बने शिव मंदिर पर दर्शन करने गई थी। मंदिर के अंदर नीले रंग की शर्ट पहना हुआ एक व्यक्ति सो रहा था। मैं दीया-बत्ती कर रही थी, तभी उसने पीछे से मुझे पकड़ा। मुड़कर देखा तो कपड़े खींचने की कोशिश करने लगा। महिला ने आगे बताया कि मैं चिल्लाई तो आवाज सुनकर आसपास के लोग आए और मुझे बचाया। जैसे ही घटना की सूचना हिंदू संगठन से जुड़े लोगों को मिली तो वह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पहले आरोपी की जमकर पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

TAGGED:
Exit mobile version