स्वीमिंग पूल में हुई एक साल के बच्चे की मौत के मामलें में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है। स्वीमिंग पूल में सुरक्षा प्रबंध नहीं थे।
- इंदौर में फार्म हाउस के पूल में बच्चा डूबा
- दो लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज
- स्वीमिंग पूल में सुरक्षा प्रबंध नहीं
इंदौर। स्वीमिंग पूल में हुई एक साल के बच्चे की मौत के मामलें में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है। स्वीमिंग पूल में सुरक्षा प्रबंध नहीं थे। उनकी लापरवाही के कारण ही बच्चा डूबा था। तेजाजीनगर पुलिस के मुताबिक 5 मई को मोरोद स्थित गोल्डन फार्म हाउस में बनें स्वीमिंग पूल में एक वर्षीय रेहान की डूबने से मृत्यु हुई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की तो पता चला स्वीमिंग पूल अवैध रुप से बनाया था। सुरक्षा व्यवस्था भी नहीं थी।गुरुवार को पुलिस ने प्रभजोत निवासी पटेल नगर और हरिनारायण निवासी खातीवाला टैंक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
