इंदौर की बाणगंगा पुलिस ने एक दंपति को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है वहीं पकड़ी गई दंपति ने करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की वारदातों को प्लांट के नाम पर अंजाम दिया है वहीं पूरे ही मामले में पुलिस पकड़ी गई दंपति से पूछताछ करने में जुटी हुई है तो वही पुलिस को उम्मीद है कि पकड़ी गई दंपति की शिकायत लेकर कुछ और फरियादी भी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंच सकते हैं।
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार जमीन के नाम पर धोखाधड़ी की वारदातें सामने आ रही है इसी कड़ी में फिल्म बंटी बबली की तर्ज पर इंदौर में भी एक दंपती ने किसी दूसरे का प्लांट बेचकर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम दिया है जिस तरह से फिल्म बंटी बबली में विदेशी को ताजमहल बेच दिया जाता है उसी की तर्ज पर किसी तीसरे व्यक्ति का प्लांट दंपति ने बेचकर करोड़ों रुपए की ठगी की वारदात को अंजाम दिया फिलहाल पूरे ही मामले में शिकायतकर्ता ने बाणगंगा पुलिस को शिकायत की उसके बाद पुलिस ने इस पूरे मामले में जांच पड़ताल करते हुए आरोपी योगेंद्र और उनकी पत्नी नेहा को गिरफ्तार किया है आरोपी योगेंद्र प्रॉपर्टी ब्रोकर का काम करता है लेकिन कोरोना के दौरान योगेंद्र को काफी नुकसान हुआ और इसके बाद उसने इस तरह से धोखाधड़ी की वारदातों का अंजाम देना शुरू कर दिया, और इस काम में उसकी पत्नी नेहा भी साथ देने लगी , वही खुद भी कुछ प्लाट की मालिक बन जाती और अपने पति के साथ मिलकर प्लाट का सौदा कर धोखाधड़ी करती थी वही योगेंद्र प्रॉपर्टी ब्रोकर था तो उसके पास कई क्लाइंट प्रॉपर्टी खरीदने के लिए आते थे इस दौरान वह किसी तीसरे व्यक्ति के प्लांट को अपना बताकर टोकन और रजिस्ट्री करवाने के नाम पर पूरा पैसा ले लेते थे इस तरह से उन्होंने कई लोगों को ठगा, फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस ने दंपति को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है और उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है जल्द ही दंपति की शिकायत लेकर कुछ और लोग भी पुलिस के पास पहुंच सकते है।
