इंदौर विजयनगर एसीपी कृष्ण लालचंदानी ने इस मामले में बताया कि यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ है। दोनों पक्ष एकदूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इस दौरान पुलिस थाने में भी विवाद की स्थिति बनी। दो वर्ष पुराने इस विवाद में दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जा चुकी है।
हाईप्रोफाइल परिवार का विवाद थाने पहुंचा।
पुलिस बोली परिवार का झगड़ा खुद निपटाओ।
दो साल से चल है पति और पत्नी के बीच विवाद।
इंदौर। एक हाईप्रोफाइल परिवार का झगड़ा गुरुवार रात थाने पहुंचा। एक महिला ने जाटू टोना करने का आरोप लगाया तो उसकी बहन ने खाने में जहर मिलाने का आरोप लगा दिया। घंटों तक थाने में ड्रामा चलता रहा। विवाद दो साल से चल रहा है। दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर और बाउंडओवर की कार्रवाई भी हो चुकी है। इस बार पुलिस ने घर का विवाद बता कर टाल दिया। विजयनगर एसीपी कृष्ण लालचंदानी के मुताबिक विवाद स्कीम-74 निवासी सूद परिवार का है। गुरुवार रात हनी सूद अपने पति समीर और बेटियों महक व मन्नत के साथ थाने पहुंची और जेठानी मिनी पति आदर्श सूद पर खाने में जहरीला पदार्थ मिलाने का आरोप लगाया। मिनी और हनी सगी बहनें हैं। दोनों के पति आदर्श और समीर भी सगे भाई हैं। हनी ने कहा कि मिनी हत्या की कोशिश कर रही है। रात करीब 10 बजे वह रानू नामक महिला के साथ आई थी और उसने खाने में कुछ मिला दिया था। उसने विवाद किया और मारपीट करने लगी।
इस घटना का वीडियो भी उन्होंने पुलिस को बताया। उधर मिनी ने कहा बहन हनी, देवर समीर और पति आदर्श उसको घर से निकालना चाहते हैं। दो साल से उसको प्रताड़ित किया जा रहा है। उसके पति आदर्श ने टोटका करवाया था। जो नींबू घर में रखे उसे ही जलाकर मिलाया है।
करोड़ों की प्रापर्टी को लेकर चल रहा विवाद
एसीपी के मुताबिक दोनों पक्ष संपन्न हैं। आदर्श मुंबई में रहता है। कुछ दिनों पूर्व भी उसके खिलाफ केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने सभी को बाउंडओवर कर रखा है। एक पक्ष चाहता है कि मिनी के विरुद्ध कार्रवाई हो ताकि बाउंडओवर का उल्लंघन हो सके।
