इंदौर में नौकरी से निकालने पर मालिक की फैक्ट्री में साथियों के साथ मिलकर की लाखों रुपए की चोरी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

फैक्ट्री में रखी अलमारी से करीब पांच लाख रूपये कोई चुराकर ले गया है। जिसपर थाना और साइबर सेल की अलग-अलग तीन टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान 250 सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे।

  • इंदौर में फैक्ट्री में 5 लाख रुपए की चोरी
  • नौकरी से निकालने पर युवकों ने दिया वारदात को अंजाम
  • सूनसान जगह पर पैसों का बटवारा किया

इंदौर: रेडीमेड कांपलेक्स स्थित कपड़ा फैक्ट्री में शटर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले पांच आरोपितों को हीरानगर पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपित नौकरी से निकालने की बात पर नाराज था, इसलिए योजना बनाकर साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात की।

फैक्ट्री से पांच लाख रूपये चुराए
पुलिस के मुताबिक 19 मई को फरियादी उमेश डेमला निवासी माडल टाउन कालोनी केशरबाग ने शिकायत की थी कि फैक्ट्री में रखी अलमारी से करीब पांच लाख रूपये कोई चुराकर ले गया है। जिसपर थाना और साइबर सेल की अलग-अलग तीन टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान 250 सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे। जिसके बाद आरोपित आदित्य ठाकुर, अमित अहिरवार, आकाश गेहलोद, मनीष सिंह यादव, यश रावत को गिरफ्तार किया।

सूनसान जगह पर पैसों का बटवारा
आरोपित घटना के बाद पुलिस से बचने के लिए उज्जैन निकल गए, जहां सूनसान जगह पर पैसों का बटवारा किया। घटना का मास्टर माईंड आदित्य ने साथियों को नासिक, पूणे, बाम्बे और गोवा घूमने का बोलकर फरार कर दिया। जिसके बाद सभी लगातार अपनी लोकेशन बदलते रहे। आरोपितों से चार लाख रूपये नकदी सहित अन्य सामग्री जब्त की। साथ ही बताया कि आदित्य ठाकुर पूर्व में फैक्ट्री मालिक की कंपनी में कार्य करता था, लेकिन कुछ समय पहले फैक्ट्री मालिक से विवाद हो गया था, तब उसे नौकरी से निकाल दिया था। इसी का बदला लेने के लिए आदित्य ने चोरी की।

- Advertisement -
Exit mobile version