इंदौर में नशे में टल्ली लड़कियों का हंगामा, युवक की बाइक में जमकर की तोड़फोड़

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

शराब पीकर धुत दो युवतियों ने युवक के साथ हंगामा किया। उसकी बाइक में तोड़फोड़ की। युवक हाथ बांधे खड़ा रहा, लेकिन उसने विरोध नहीं किया। दूसरी घटना में जूनी इंदौर पुलिस ने पूर्व प्रेमिका की शिकायत पर युवक आयुष कंडारे के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।
शराब के नशे में दो युवतियों ने युवक से हंगामा किया।
घटना का वीडियो वायरल, लेकिन किसी ने शिकायत नहीं की।
पूर्व प्रेमिका ने आयुष कंडारे के खिलाफ केस दर्ज कराया।
इंदौर। शराब के नशे में धुत दो लड़कियों ने जमकर हंगामा किया। उसके बाद युवक की बाइक में जमकर तोड़फोड़ कर दिया। दोनों ने युवक को धमकाया। इस दौरान वह हाथ बांधे खड़े रहा। घटना की शिकायत पुलिस को नहीं की गई है।मामला विजयनगर और एलआइजी के बीच (एसबीआइ के समीप) का है। लाल टी-शर्ट पहने युवक पहले युवतियों से बात कर रहा था। उसके बाद अचानक युवतियां हंगामा करने लगी। उन्होंने युवक की बाइक गिरा दी। युवतियां पेवर ब्लाक से गाड़ी में तोड़फोड़ करती रही। मामला विजयनगर और एलआइजी के बीच (एसबीआइ के समीप) का है। लाल टी-शर्ट पहने युवक पहले युवतियों से बात कर रहा था। उसके बाद अचानक युवतियां हंगामा करने लगी। उन्होंने युवक की बाइक गिरा दी। युवतियां पेवर ब्लाक से गाड़ी में तोड़फोड़ करती रही।
युवक दोनों के आगे दिखा मजबूर
घटना के दौरान युवक हाथ बांधे खड़ा रहा। युवतियां ने बाइक को उठाकर पटक दी, लेकिन उसने एक बार भी विरोध नहीं किया। एमआइजी टीआइ सीबीसिंह के मुताबिक घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन किसी ने शिकायत नहीं की है।

TAGGED:
Exit mobile version