इंदौर में ट्रांसपोर्ट संचालक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट संचालक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

  • ट्रांसपोर्ट संचालक ने की आत्महत्या
  • परदेशीपुरा थाना क्षेत्र का मामला
  • मामले की जांच में जुटी पुलिस

इंदौर। इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक ट्रांसपोर्ट संचालक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस के मुताबिक महेंद्र पुत्र विलास निवासी जनता क्वार्टर ने फांसी लगाई है। उसका जय मल्हार ट्रांसपोर्ट था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version