- रात ढाई बजे राजेंद्र नगर थाने के सामने की घटना, फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग।
इंदौर। राजेंद्र नगर थाने के सामने शनिवार रात बड़ा हादसा टल गया। चलती कार में अचानक आग लग गई। गनीमत यह रही कि चालक धुआं देखते ही कार से कूद गया था। घटना करीब रात ढाई बजे की है।
सूचना के बाद मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग बुझाई।
महू निवासी अजय शर्मा परिवार के साथ शादी में आए थे। परिवार तो रुक गया लेकिन अजय महू रवाना हो गए। जैसे ही राजेंद्र नगर थाने के सामने पहुंचे, कार से धुआं निकलने लगा। अजय तुरंत नीचे उतरे और थाने पहुंचकर पुलिसवालों को बताया। वापस लौटे तब तक कार धूं-धूं कर जल रही थी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
