इन्दौर भारतीय जनता पार्टी से लोकसभा प्रत्याशी शंकर लालवानी ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक के विधायक,कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय व पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं,जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारीयों की उपस्थिति में विधानसभा क्रमांक 1 के वार्ड 1 में स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर से अपना प्रभावी जनसंपर्क प्रारंभ किया
इस अवसर पर विधायक मधु वर्मा,पूर्व महापौर कृष्ण मुरारी मोघे,, पूर्व महापोर डा.उमा शशि शर्मा ,पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय , भाजपा जिला अध्यक्ष चिंटू वर्मा , चुनाव प्रभारी रवि रावलीया ,अशोक चौहान (चांदू),क्षेत्रीय पार्षद महेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
