इंदौर जिम, पॉवर लिफ्टिंग, वेट लिफ्टिंग एवं बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के प्रतिनिधियों की बैठक भाजपा कार्यालय पर संपन्न

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर। 4 मई 2024। शहरवासियों की ‘फिट हेल्थ’ के लिए प्रतिबद्ध इंदौर जिम, पॉवर लिफ्टिंग, वेट लिफ्टिंग एवं बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ विशेष संपर्क विभाग द्वारा बैठक आज इंदौर भाजपा कार्यालय जावरा कम्पाउंड में सम्पन्न हुई।

यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित भारत संकल्प’ को सिद्ध करने हेतु आज इंदौर महानगर भाजपा कार्यालय पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत इंदौर शहरवासियों की ‘फिट हेल्थ’ के लिए प्रतिबद्ध इंदौर जिम, पॉवर लिफ्टिंग, वेट लिफ्टिंग एवं बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में इंदौर लोकसभा विशेष संपर्क संयोजक व्यवसाईक एवं सामाजिक अशोक अधिकारी ने मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के आग्रह के साथ प्रस्तावना रखी,

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे ने आह्वान किया की आप सभी स्वास्थ को लेकर इंदौर शहर में बड़ा काम कर रहे हैं , जिससे राष्ट्र स्वस्थ हो रहा हैं इसीलिए आपको स्वस्थ राजनीति में सभी को वोट देने के लिए प्रेरित कर योगदान देना आवश्यक हैं

इस अवसर पर महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव इंदौर स्वछता में न. १ हैं तो मतदान में भी नंबर १ बनाना हैं एवं सांसद प्रत्याशी श्री शंकर लालवानी जी ने आग्रह किया की अपने-अपने जिम / फिटनेस सेण्टर में सभी सदस्य व् परिवार से आग्रह करके प्रातः में ही मतदान पूर्ण करना हैं राष्ट्र प्रथम एवं मोदी जी को पुनः बहुमतो से विजय बनाना हैं,

- Advertisement -

इस अवसर पर लोकसभा संयोजक श्री रवि रावलिया जी, लोकसभा सहसंयोजक श्री गोपाल गोयल जी एवं बॉडीबिल्डिंग, पावर लिफ्टिंग, वेट लिफ्टिंग , अखाडा, जिम एसोसिएशन के शालिग्राम व्यामशाला खजराना के उस्ताद राजाराम जी पाटीदार, श्री दविंदर जी खनूजा, श्री समीर जी व्यास, विमल जी , श्री संजय जी कराड़े भी बैठक में उपस्थित रहे।

इस आयोजन का संचालन इंदौर लोकसभा विशेष संपर्क सह संयोजक व्यवसाईक एवं सामाजिक श्री राहुल जी जैन ने किया एवं आभार शालिग्राम व्यामशाला खजराना के उस्ताद राजाराम जी पाटीदार सबका आभार माना एवं सबसे आग्रह किया की इंदौर बनेगा मतदान में नंबर 1, अर्थात मतदान करना नागरिक कर्तव्य हैं और नोटा मूर्खता ‌।

Exit mobile version