इंदौर में आयोजित जनसुनवाई के दौरान ज़िला कलेक्टर आशीष सिंह ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि अवैध कॉलोनियों के मामलों में प्रकरण दर्ज कर नोटिस जारी कर दिए गए हैं। एसडीएम भी संबंधित नोटिस जारी कर रहे हैं।
इंदौर में अवेध कॉलोनीकाटने वालों को ख़िलाफ़ कलेक्टर आशीष सिह कठोर कारवाई का मन बना चूके है।लगातार शहर में अवेध कॉलोनी पर करवाई जारी है जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर
आशीष सिंह ने यह भी बताया कि छोटे-छोटे प्लॉट्स की जानकारी पोर्टल के माध्यम से ली जा रही है और भविष्य में इनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इस कदम का उद्देश्य अवैध निर्माण और भूमि अतिक्रमण को रोकना है, जिससे शहर में व्यवस्थित और नियोजित विकास हो सके। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे किसी भी भूमि सौदे से पहले कानूनी वैधता की पुष्टि कर लें और अवैध कॉलोनियों से बचें। कलेक्टर ने यह सुनिश्चित किया कि प्रशासन अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
