इंदौर के विष्णुपुरी में ठेला हटाने की बात पर युवक पर चाकू से हमला, युवतियों ने भी चलाए लात-घूंसे

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
  • ठेला चालक को डंडों से जमकर पीटा। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ दर्ज किया केस।

इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र के विष्णुपुरी में रास्ते से ठेला हटाने की बात पर हुए विवाद के बाद कुछ लोगों ने ठेला चालक पर हमला कर दिया। उसे डंडों से जमकर पीटा और चाकू भी मारे। ठेला चालक गुलशन सोनकर की पिटाई करने वालों में लड़कियां भी शामिल थी। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

घटना रविवार शाम की है। विष्णुपुरी में गुलशन मोमोज का स्टाल लगाता है। रविवार शाम ठेला हटाने की बात को लेकर बाइक सवार कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया। इस दौरान तो बाइक सवार वहां से चले गए, लेकिन बाद में कुछ लोगों को लेकर पहुंचे और गुलशन की पिटाई करने लगे। उसे डंडों से जमकर पीटा साथ ही उस पर चाकू से भी वार किए।

लड़कियों ने भी पीटा
बाइक सवारों के साथ कुछ लड़कियों भी थी। जब युवक गुलशन को पीट रहे थे, तो इसी दौरान लड़कियों ने भी उस पर लात-घूंसे बरसाए। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने आरोपित रोहित पिता अरविंद धोलपुरे, सुजल पिता बबलू लिखार, मोहित, परवेश तथा तनिष्क के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Exit mobile version