इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र मे रहने वाली पीड़िता के साथ शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

शहर में लगातार दुष्कर्म के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक ताजा मामला इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र का सामने आया हैं जहां पीड़िता ने थाने पहुंचकर एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म और विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया वहीं पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है

दरअसल पुरा मामला इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र का है लसूडिया थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने एक युवक से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती की थी दोस्ती के बाद वहां लगातार दोनों एक दूसरे से मिलने लगे लेकिन युवक के द्वारा प्रेम के जाल में फंसा कर शादी का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया जब शादी करने को युवक से कहा तो युवक के द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई तथा पीड़िता के फोटो वीडियो भी वायरल करने की धमकी दी गई जिसके बाद पीड़िता ने यह बात अपने परिजनों को बताई और परिजनों ने थाने पहुंच कर युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है वहीं पुलिस का कहना है शीघ्र ही मामले मैं दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस गिरफ्तार करेगी

Exit mobile version