ग्वालियर के ऋषि सिंह और गौरांग सिंह ने अमेरिका, टेक्सास के डेलिस शहर में अयोध्या में भगवान श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में सहभागिता जताते हुए अमेरिका में भव्य श्री राम भगवा यात्रा निकाली । इस दौरान वहां रहने वाले भारतीय लोगों के साथ ही विदेशी भी भगवा रंग में रंगे नजर आए।
दरअसल गौरांग और ऋषि दोनों ही इंदौर नगर निगम के राजस्व प्रभारी निरंजन सिंह चौहान, गुड्डू के भतीजे हैं। राजस्व प्रभारी निरंजन सिंह चौहान ने बताया की अमेरिका में रहने के बाद भी दोनों बच्चे अपनी भारतीय संस्कृति से जुड़े हुए हैं और समय समय पर सनातन धर्म से जुड़े कार्य करते रहते हैं।
