इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र मे छोटी बच्ची के साथ नजदीक ही रहने वाले युवक ने की गलत हरकत आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के बाणगंगा में रहने वाली एक छोटी बच्ची के साथ नजदीक ही रहने वाले उसके पड़ोसी ने गलत हरकत कर दी। बच्ची को रोते हुए एक महिला ने घर पहुंचाया। बच्ची के पूछने पर उसने पड़ोस में रहने वाले अंकल के द्वारा गलत हरकत करने की जानकारी दी। परिवार उसके घर पहुंचा तो वह अंदर भाग गया। बाद में परिवार ने पुलिस मौके पर बुलवाई। थाने जाकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया।
बाणगंगा पुलिस ने एक छोटी बच्ची के परिजनों की शिकायत पर विष्णु नाम के पड़ोसी के खिलाफ रेप ओर पॉस्को एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। पीड़िता के परिवार के लोगो ने बताया कि मंगलवार दोपहर बच्ची घर के पास किराना दुकान पर चॉकलेट लेने गई। इस दौरान कुछ देर बाद बच्ची को नजदीक ही रहने वाली परिचित महिला गोद में लेकर घर पहुंची। उनहोंने बताया कि विष्णु के पास बच्ची थी। जो काफी रो रही थी। बच्ची की दादी ने उसे अपने पास लिया तो वह लिपटकर रोने लगी। बच्ची को चुप कर प्यार से पूछा तो उसने बताया कि जब वह चॉकलेट लेने गई तो अकंल ने उसे गोद में ले लिया। इसके बाद उसके नीचे के कपड़े उतारे ओर गलत हरकत की। वह रोई तो आंटी आ गई। जिसके बाद घर आ गई। बच्ची के परिजन विष्णु के घर पहुंचे तो उसने दरवाजा बंद कर लिया। बाद में डाॅयल 100 को बुलाकर आरोपी को पकड़कर थाने ले गए

Exit mobile version