इंदौर में प्रशासन ने 5 नर्सिंग कॉलेज सील किए है। हाई कोर्ट जबलपुर के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई है। हालांकि हाई कोर्ट इसको लेकर पहले ही आदेश जारी कर चुका है। हाई कोर्ट के आदेश के बाद कई कॉलेज संचालकों ने पहले ही अपने कॉलेज बंद कर दिए थे, लेकिन कुछ कॉलेज संचालक फिर भी कॉलेज संचालित कर रहे थे। इसकी जानकारी लगने के बाद प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई की गई है। इसमें इंदौर के दतात्रेय नर्सिंग कॉलेज, देवी अहिल्या नर्सिंग कॉलेज, वर्मा यूनियन नर्सिंग कॉलेज, राय नर्सिंग कॉलेज और ह्यूतंजय नर्सिंग कॉलेज शामिल है। इसके अलावा सीबीआई दिल्ली की टीम भी इंदौर में डेरा डाले हुए है। टीम ने कुछ दिन पहले ही 3 कॉलेज पर कार्रवाई करते हुए 4 लोगो को हिरासत में लिया था। हाई कोर्ट ने 65 नर्सिंग कॉलेज को अयोग्य घोषित करते हुए उन्हें बंद करने के आदेश दिए थे
