इंदौर के परदेसी पुरा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक हत्या का मामला सामने आया था इस पूरे ही मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया था तो वहीं तीसरा आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
पूरा मामला पिछले दिनों इंदौर के परदेसी पुरा थाना क्षेत्र का है परदेसी पुरा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक हत्याकांड की घटना को कुछ बदमाशों के द्वारा अंजाम दिया गया था इस पूरे मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था तो वही एक आरोपी उमेश नाथ लगातार फरार चल रहा था वही पुलिस से बचने के लिए उमेश नाथ ने सिमरोल के इस आश्रम में शरण ली थी और वहां पर हुलिया बदलकर रहने लगा, लेकिन इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी चंद्रगुप्त चौराहे पर आया हुआ है इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने उमेश नाथ को गिरफ्तार कर लिया , तो वहीं पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह हत्याकांड की घटना को अंजाम देने के बाद पहले देवास उसके बाद भोपाल गया और उसके बाद सिमरोल के एक आश्रम में फरारी काट रहा था और यहां पर उसने एक बाबा की तरह रहना शुरू कर दिया था साथ ही पकड़े गए आरोपी उमेश नाथ ने पुलिस को यह भी जानकारी दी कि मृतक ने उसके घर पर जाकर उसकी मां के साथ अभद्रता कर मारपीट की घटना को अंजाम दिया था और उसी के चलते उसने योजनाबंध तरीके से पहले बुलाया और उसके बाद तलवार और चाकू से उसे पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया , वहीं पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को यह जानकारी दी की मां का मृतक ने अपमान किया था और इस अपमान का बदला लेने के लिए उसने अपने साथियों के साथ हत्याकांड की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गया।
