इंदौर के द्वारकापुरी पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ा है वह मोटरसाइकिल से गांजे की खेप लेकर जा रहे थे। क्राइम ब्रांच को उनके बारे में सूचना मिली थी जिसके बाद घेराबंदी कर उन्हें हिरासत में लिया
द्वारकापुरी थाने में एडिशनल डीसीपी के अनुसार पकड़े गए तस्करों के नाम नानालाल पिता पीरु कतीजा निवासी शंकरपुरा ग्राम राजोद जिला धार और शिवम पिता रमेश डामर निवासी धार है। कल पुलिस टीम ने दोनों को दिग्विजय मल्टी पानी की टंकी के पास कैट रोड से पकड़ा है एक मोटरसाइकिल पर वह दोनों सवार थे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उनकी घेराबंदी की गई थी। तलाशी में उनके पास 17- 17 किलो के गांजे के पैकेट मिले हैं उनसे पूछताछ की जा रही है कि वह गांजा किसे देने जा रहे थे।
