इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में दुकान मे चोरी का प्रयास पुलिस पूरे मामले में जांच में जुटी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में चोरी का प्रयास करने का मामला सामने आया है पूरा मामले में पुलिस को मिली शिकायत के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है तो वही सीसीटीवी कैमरे में दुकान में प्रवेश करते और भागते हुए नजर आए…।

दरअसल पूरा मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र स्थित छोटा बागड़दा स्थित हरि ओम इलेक्ट्रॉनिक दुकान से जुड़ा हुआ है जहां पर बीती रात को अचानक से चोर चोरी करने के लिए दुकान में घुसे थे और जब दुकान में ही सो रहे संचालक के बेटे की नींद खुली तो कर वहां से भाग खड़े हुए पूरा मामले में दुकान संचालक में तत्काल पुलिस को सूचना दी और पुलिस भी मौके पर पहुंची थी जिसके आधार पर अब पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है तो वहीं₹60000 चोरी होने की बात सामने आ रही है लेकिन अभी फिलहाल जांच की जा रही है और सीसीटीवी के आधार पर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है तो वही बता दे पिछले कुछ महीना पहले भी इसी दुकान में चोरी की वारदात हुई थी जिसमें पुलिस ने कुछ ही घंटे में खुलासा कर चोरों को पकड़ कर चोरी हुआ माल भी बरामद कर लिया था…।

Exit mobile version