इंदौर की सेंट्रल जेल में जन्माष्टमी उत्सव का भव्य आयोजन संपूर्ण लीलाओं को नृत्य के रूप में प्रस्तुत किया गया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर की सेंट्रल जेल में जन्माष्टमी उत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन से लेकर उनकी संपूर्ण लीलाओं को नृत्य के रूप में प्रस्तुत किया गया। यह आयोजन रागिनी मक्कड़ और उनकी टीम द्वारा किया गया था, जिसमें श्रीकृष्ण के जीवन की कहानी को बेहद सुंदर तरीके से मंच पर प्रदर्शित किया गया।
इस अवसर पर भजन संध्या का भी आयोजन हुआ और श्रीकृष्ण के जीवन से संबंधित झांकियां भी सजाई गईं। रात 12 जेल के स्टाफ और अधिकारीगण के द्वारा श्रीकृष्ण के जन्मदिन का उत्सव मनाया जायेगा । इस आयोजन में जेल के बंदियों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। मंच सजाने में महिला बंदियों की भी भागीदारी रही। इसके अलावा, महिला और पुरुष बंदियों ने अपनी प्रस्तुतियां देकर इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन को और भी खास बना दिया।

Exit mobile version