- युवती ने पिछले साल सितंबर में क्राइम ब्रांच को शिकायत दर्ज करवाई।
- एमजी रोड पुलिस ने एक छात्रा की शिकायत पर छतरपुर के युवक-युवती के विरुद्ध एफआइआर दर्ज की है।
- आरोपितों ने उसके आपत्तिजनक फोटो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित कर दिए थे।
- युवती ने पिछले साल सितंबर में क्राइम ब्रांच को शिकायत दर्ज करवाई।
एमजी रोड पुलिस ने एक छात्रा की शिकायत पर छतरपुर के युवक-युवती के विरुद्ध एफआइआर दर्ज की है। युवती फिलहाल जेल में है। आरोपितों ने उसके आपत्तिजनक फोटो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित कर दिए थे।
पुलिस के मुताबिक मूलत: सागर निवासी 19 वर्षीय युवती चिमनबाग चौराहा के समीप होस्टल में रहती थी। उसकी छतरपुर निवासी प्रतीक जैन से दोस्ती थी। प्रतीक उसको आनलाइन रुपये भी देता था। दोनों में विवाद हुआ और पिछले साल फरवरी में प्रतीक ने आत्महत्या कर ली। स्वजन ने युवती के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवा दी। इसी बीच प्रतीक के भाई प्रथम जैन को युवती के आपत्तिजनक फोटो मिल गए।
उसने दोस्त काव्या की सहायता से इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिए। युवती ने पिछले साल सितंबर में क्राइम ब्रांच को शिकायत दर्ज करवाई। दिसंबर में युवती की गिरफ्तारी हो गई। इस बीच पुलिस ने जांच की और बुधवार को युवती की शिकायत पर प्रथम व काव्या के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली।
