इंदौर कांग्रेस कमेटी की और कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा जारी किए वचन पत्र की विशेषताएं बताई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

सोमवार को इंदौर कांग्रेस कमेटी की और कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा जारी किए वचन पत्र की विशेषताएं बताई और भाजपा पर वचन पत्र में शामिल किए गए मुद्दों को चुराने का आरोप लगाया और भाजपा द्वारा देश की जनता के साथ दिखा किए जाने की आरोप लगाए।

सोमवार को इंदौर में जहां भाजपा ने अपने संकल्प पत्र की विशेषताएं और आने वाले पांच सालों के लिए विजन पर चर्चा की तो वहीं कांग्रेस ने भी अपने वचन पत्र की खूबियां गिनाई। कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में शामिल मुद्दों पर चर्चा की जहां कांग्रेस सेवादल के संगठक योगेश यादव ने मेनिफेस्टो में शामिल किए गए मुद्दों की जानकारी दी। यादव ने कहा कि वचन पत्र में शामिल किए गए सभी मुद्दों को आम जनता, किसान, महिलाओं और युवाओं से बातचीत कर वचन पत्र में शामिल किया गया है। इस दौरान यादव ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा अपने संकल्प पत्र को रोककर बैठी थी और हमारे केंद्रीय नेतृत्व द्वारा जारी किए जाने के बाद अपना संकल्प पत्र जारी किया है जिसमें उन्होंने कांग्रेस के कई मुद्दों को चुराकर अपने संकल्प पत्र का हिस्सा बना लिया।

Exit mobile version