इंदौर कलेक्टर कार्यालय पहुचे कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम ने नामांकन वापस लिया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

लोकसभा चुनाव से पूर्व ही कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम के द्वारा आज इंदौर कलेक्टर कार्यालय में आकर एक आवेदन दिया गया जिसमें यह मांग की गई कि उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में जो पर्चा भरा है आवेदन किया है उसे वह वापस लेना चाहते हैं इस संबंध में इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 मई को होने वाले मतदान के लिए 25 तारीख तक फार्म जमा करने की अंतिम तिथि थी और 29 तारीख को नाम वापसी की अंतिम तिथि थी अब तक 23 लोगों ने फार्म जमा किए थे जिसमें से तीन लोगों ने अपने फार्म वापस ले लिए हैं जिसमें एक कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम के द्वारा भी निर्धारित फॉर्मेट में अपना आवेदन देकर नाम वापसी की गुहार लगाई जिसे जिला प्रशासन ने मान्य किया

Exit mobile version