कनाड़िया पुलिस ने 33 वर्षीय महिला की शिकायत पर राजेश रामेश्वर बारोड़ निवासी कनाड़िया के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। महिला निजी अस्पताल में नौकरी करती है। आरोपित राजेश की पत्नी का 2022 में देहांत हो चुका है। उसने महिला को शादी का झांसा दिया और एक फ्लैट में रहने लगा। शादी न करने पर महिला ने थाने में शिकायत कर केस दर्ज करवा दिया।
