अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर खजराना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजे की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को खजराना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा है आरोपी महाराष्ट्र से गांजा लाकर सप्लाई इंदौर शहर में करते थे आरोपियों से 5 किलो 500 ग्राम गांजा एवं एक मोटरसाइकिल बरामद की है पकड़े गए तीनों आरोपी मूल रूप से बड़वानी जिले के रहने वाले हैं

जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि खजराना पुलिस द्वारा स्टार चौराहे के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी इस दौरान तीन व्यक्तियों को एक मोटरसाइकिल पर आते हुए देखा जिस पर नंबर भी नहीं थे जब चेकिंग के लिए बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा उक्त आरोपियों को पकड़ने का जब उनसे अपना नाम पता पूछा तो उन्होंने अपना नाम कुंवर सिंह पिता शोभाराम निवासी ग्राम रूजा तहसील राजपुर जिला बड़वानी सज्जन पिता नाजु बर्डे 25 साल निवासी ग्राम खेड़ी थाना कांटा फोड़ जिला देवास और कैलाश पिता गुमान सिंह बर्डे निवासी ग्राम खेड़ी तहसील कन्नौद जिला देवास का होना बताया जब आरोपियों के पास एक बैग की तलाशी ली गई तो उसमें 5 किलो 500 ग्राम गांजा होना पाया मौके से ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उन पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है उस्ताद में आरोपियों ने बताया कि वह महाराष्ट्र से गांजा लाकर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर इंदौर में सप्लाई करते थे

Exit mobile version