पहले मध्य प्रदेश में ब्लेकर ही अवैध शराब की तस्करी करते थे लेकिन अब हालात यह है की विधिवत शराब के ठेके लेने वाले लाइसेंसी ठेकेदार ही मध्य प्रदेश से अन्य राज्यों को शराब तस्करी कर रहे हैं इसके मामले आए दिन सामने आ रहे हैं,, इसके अलावा आबकारी विभाग और सरकार की मिली जुली से लगभग सारी दुकान ही नियम विरुद्ध संचालित की जा रही है,,
मध्य प्रदेश सरकार की नई आबकारी नीति शुरू से ही विवादों में रही है,, मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद कुमार द्विवेदी ने आज मीडिया से चर्चा करते हुए प्रदेश सरकार से सवाल किए हैं कि जब मध्य प्रदेश में अहाते बंद कर दिए हैं तो क्यों लगभग सभी दुकानों के बाहर शराबी शराब पीते नजर आ रहे हैं ,,इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट के आर्डर का भी खुलेआम उल्लंघन हो रहा है मंदिर मस्जिद स्कूल हॉस्टल रहवासी क्षेत्र जहां निश्चित दूरी पर शराब की दुकान लगाए जाने का प्रावधान है इसे कहीं भी पालन नहीं करवाया जा रहा है,,
