भारतीय घरों में परंपरा के अनुसार जब केरी का सीजन होता है तो हर घर में अचार डालने की परंपरा है पहले देसी केरी का अचार डाला जाता था किंतु इन दिनो उत्तर प्रदेश बिहार महाराष्ट्र से रामकेला के नाम से एक केरी आती है जिसका अचार विशेष रूप से डाला जाता है यह केरी अचार के लिए ही विशेष रूप से इंदौर की मंडी में आती है। केरी व्यापारी राजकुमार परिडवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश से इन दिनो 3 से 3 ट्रक प्रतिदिन रामकेला की आ रही हैं जिसकी जिसका अचार डालता और अचार में रामकैला केरी की बहुत डिमांड है वैसे देसी केरी का सीजन जा चुका है अब सिर्फ रामकेला ही मंडी में आ रही है और आगामी एक माह तक और आएगी उसके बाद आना बंद हो जाएगी वर्तमान में ₹40 से लेकर ₹60 किलो का रेट है आने वाले दिनो में आवक में कमी और कीमतें में वृद्धि होने की संभावना व्यक्त की जा रही है
