ज्योतिष और वास्तु के क्षैत्र में जो बीज स्वर्गीय पाटन वाले गुरुजी ने बोया था अब वो वट वृक्ष का रुप ले चुका है,, गुरुजी द्वारा देश भर के ज्योतिष और विद्वानों को एक मंच पर जुटाने की परंपरा अब उनके बेटे पंकज शर्मा पाटन वाले बखूभी निभा रहे हैं,,
अखिल भारतीय ज्योतिष और वास्तु असोसिएशन द्वारा शुक्रवार को दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया,, दो दिवसीय इस आयोजन में देशभर के 400 से अधिक विद्वान शिरकत कर रहे हैं,,,
सम्मेलन के माध्यम से विद्वान तीज त्यौहार की तिथियों की समानता और विक्रम संवत को राष्ट्रीय रुप से लागू करने की सरकार से मांग भी कर रहे हैं,,
