✓ क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में शातिर नकबजन आरोपी धाराया ।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

✓आरोपी अपने जीजा के साथ काम पर जाने के दौरान ही सुने मकानों में करता था चोरी ।

✓आरोपी के कब्जे से कुल 02 चोरी किए गए सोने के मंगलसूत्र व 01 सोने की पांचाली बरामद।

 इसी अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार  विभिन्न क्षेत्र में अज्ञात फरार नकबजनी व चोरी करने वाले बदमाश व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । इसी दौरान *क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर तंत्र से सूचना मिली कि,  एक व्यक्ति थाना तिलकनगर क्षेत्र में चोरी के मंगलसूत्र व अन्य जेवर बेचने की फिराक में घूम रहा है,* जिसके पास कोई बिल भी नहीं  है। जिस पर क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त व्यक्ति को मुखबिर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर पकड़ा जिसने पूछताछ में अपना नाम *(1).सागर उर्फ गन्ना सेठ पिता गणेश सबकाड़ उम्र 23 वर्ष नि. स्कीम नंबर 140 म.नं.59 रमाबाई नगर झुग्गी झोपड़ी तिलकनगर इंदौर* बताया ।

आरोपी से हिक्मत-अमली से पूछताछ करने पर व तलाशी लेने पर उसके कब्जे से कुल 02 सोने के मंगलसूत्र व 01 सोने की पांचाली बरामद कर आरोपी के विरुद्ध थाना तिलकनगर पर अपराध धारा 454, 380 भादवि का आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । आरोपी पर पूर्व में भी थाना तिलकनगर पर आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है।

Exit mobile version