हॉस्टल में MBA की छात्रा ने की आत्महत्याएमबीए की छात्रा ने दुपट्टे से फांसी लगाई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदैर के विजयनगर थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।विजयनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम करवाया है। छात्रा का लैपटाप और मोबाइल जब्त कर लिया है।एसआइ देवेंद्रसिंह सेंगर के मुताबिक युवती साधना चौधरी भिस्ती बाड़ी रायसेन की रहने वाली थी। साधना बाम्बे अस्पताल के पास स्थित कॉलेज में एमबीए की पढ़ाई कर रही थी, वह हॉस्टल में रहती थी। फांसी पर लटकता देख हॉस्टल संचालक की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव उतारा। एसआई के मुताबिक रूम में सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने मोबाइल और लैपटाप जब्त कर लिया है। माइग्रेन और अस्थमा की मरीज बताई जा रही थी।रिश्तेदारों ने बीमारी से इन्कार किया है।

Exit mobile version