हीरानगर थाना क्षेत्र के तीन मंदिरों से दानपेटियां चुराईं, चार बदमाश गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
  • स्कीम-136 के ममलेश्वर महादेव मंदिर, एमआर-120 के श्री महाकालेश्वर मंदिर और आदर्श मौलिक नगर स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में की थी चोरी।

इंदौर। हीरानगर थाने की पुलिस ने मंदिरों से दानपेटी चोरी करने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, नौ फरवरी को स्कीम नंबर 136 सेक्टर बी ममलेश्वर महादेव मंदिर, एमआर-10 चौराहा स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर और आदर्श मौलिक नगर स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर से दानपेटियां चुराई थीं।ईश्वरचंद्र शर्मा, सुरेश चौधरी, संजय पटेल एवं शरद जायसवाल स्कीम 136 ने बताया था कि प्रतिदिन मंदिर में पूजा करने के बाद ताला लगाकर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह आकर देखा तो मंदिर के गेट का ताला टूटा हुआ था और यहां रखी दोनों दानपेटियां नहीं थीं। सूचना के बाद पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन किया।

सीसीटीवी फुटेज देख संदेहियों को पकड़ा
घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज देखे और संदेहियों से पूछताछ की। पूछताछ में एक संदेही ने कोई जानकारी नहीं दी और पुलिस को गुमराह करता रहा। इसके बाद सख्ती से पूछताछ में तीन साथियों के साथ चोरी करना कबूला। पुलिस ने राजेश बशकर, अजय जाधव, अर्जुन बसक और विशाल रावत को गिरफ्तार किया।

Exit mobile version