हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओ ने रहवासियों के साथ मिलकर किया थाने का घेराव

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के परदेशीपुरा थाने पर हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओ ने रहवासियों के साथ मिलकर थाने का घेराव कर दिया, रहवासियों का आरोप था की पुलिस के द्वारा इलाके के गुंडों को संरक्षण दिया जा रहा है जिसके चलते बदमाश आये दिन चाकूबाजी की घटनाओ का अंजाम दे रहे है

इंदौर के परदेशीपुरा थाने में कुछ दिनों पहले हुई चाकूबाजी की घटना से नाराज रहवासियों ने हिन्दू सघठन के कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर थाने का घेराव कर दिया, दरअसल परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के लाल गली रहवासियों का आरोप था की इलाके में कुछ दिन पूर्व हुई चाकूबाजी की घटना में पुलिस के द्वारा कुछ बदमाशों पर कार्रवाई नहीं की गयी है जिसके चलते इलाके में बदमाश फिर से लोगो को धमका रहे है, लोगो ने आरोप लगाया की थाने के पुलिसकर्मियो की मिलीभगत के कारण बदमाशों के हौसले बुलंद हो रहे है, थाना प्रभारी और एसआई को हटाने की मांग भी रहवासियों ने अधिकारियो से की, हालांकि मौके पर पहुंचे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियो के द्वारा आश्वासन मिलने के बाद धरना ख़त्म कर दिया गया

Exit mobile version