22 जनवरी को होने वाले अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर श्रीराम भक्त अलग-अलग तरह के आयोजन कर रहे हैं वही इंदौर में हिंदू संगठन द्वारा एक भव्य श्री राम पालकी यात्रा निकाली गई जो क्षेत्र में अलग-अलग मार्गो से होकर गुजरी जहां मंच के माध्यम से यात्रा का स्वागत किया गया
जानकारी देते हुए यात्रा संयोजक ने बताया कि सब में राम सबके राम के उद्देश्य को लेकर आज श्री रामपालकी यात्रा का आयोजन किया गया है जिसमें महारानी रोड व्यापारी संघ के लोग भी शामिल हुए वहीं हिंदू संगठन के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए वहीं जिन-जिन मार्गो से यात्रा निकाली वहा सभी को पीले चावल देकर 22 जनवरी पर होने वाले प्राण प्रतिष्ठा आयोजन में निमंत्रित भी किया गया
