हाथ-पैर पर प्लास्टर लगा बेच रहा था ब्राउन शुगर:चेकिंग में पकड़ा गया, आरोपी खुद भी नशे का आदी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

खजराना पुलिस ने ऐसे तस्कर को पकड़ा है जो अपने हाथ-पैर पर प्लास्टर चढ़ाकर घूमता था। प्लास्टर में ही ब्राउन शुगर की पुड़िया छिपाकर बेचता था, ताकि कोई उसे पकड़ न सके। थाना प्रभारी अजय कुशवाह के अनुसार आरोपी का नाम सलमान खान (32) निवासी राजीव नगर बड़ला है। टीम ने रविवार रात नाहर शाह वली दरगाह मैदान से एक संदिग्ध को पकड़ा था। चेकिंग के दौरान देखने में आया कि वह अपने हाथ बार-बार पीछे कर रहा था जैसे छिपाना चाहता हो।
शंका होने पर प्लास्टर चढ़े हाथ को चेक किया तो देखा उसमें ब्राउन शुगर छिपा रखी थी। पूछताछ की तो बोला कि प्लास्टर इसलिए चढ़ाया ताकि कोई शक न करे। वह खुद नशे का आदी है।

Exit mobile version