हाथ-पैर पर प्लास्टर चढ़ाकर, प्लास्टर में ही ब्राउन शुगर की पुड़िया छिपाकर तस्करी करने वाले बदमाश को खजराना पुलिस ने पकड़ा है
जानकारी के अनुसार आरोपी सलमान खान (32) निवासी राजीव नगर (बड़ला) है। रविवार रात पुलिस की चेकिंग नाहरशाह वली दरगाह मैदान पर चल रही थी, तभी पुलिसकर्मियों को सलमान की हरकतें संदिग्ध लगी। उसके हाथ पर प्लास्टर चढ़ा था। बावजूद इसके वह अपने हाथ को बार-बार पीछे कर रहा था। पुलिसकर्मियों को लगा जैसे वह कुछ छिपा रहा हो। उन्होंने तुरंत उसे पकड़ा और प्लास्टर चढ़े हाथ को चेक किया तो देखा उसमें ब्राउन शुगर की छिपाकर रखी पुडिय़ा मिली। तलाशी में उसके पास से 10 ग्राम ब्राउन शुगर मिली। पूछताछ में उसने बताया कि किसी को शंका नहीं हो इसलिए उसने हाथ में प्लास्टर चढ़वाया है ।
