हत्या कर एक्सीडेंट बताने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में लेनदेन की बात पर हुआ था विवाद और कर दी हत्या

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

पिछले दिनों कनाडिया थाना क्षेत्र में मिले एक व्यक्ति के शव को पुलिस ने बरामद किया था फिलहाल पूरा घटनाक्रम एक्सीडेंट दर्शाने के लिए किया गया था पूरे मामले की जांच की गई तो पूरा मामला हत्या का निकला पूरे मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है लेनदेन के कारण हत्या की गई है

एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के मुताबिक कुछ दिन पूर्व बिचोली मरदाना के पास राधेश्याम पटेल का शव कनाडिया क्षेत्र में मिला था पुलिस में मर्ग कायम किया था जब शव का परीक्षण किया गया तो उसमें चोट के निशान दिखे वहीं पुलिस यह मानकर चल रही थी की एक्सीडेंट के कारण उसकी मौत हुई है लेकिन जब पूरी बॉडी का परीक्षण किया गया तो उसमें मारपीट की चोट के निशान पुलिस को दिखे इसके बाद पूरा मामले में पुलिस ने जांच शुरू की और मृतक की लास्ट बार फोन पर बातचीत एक व्यक्ति से होना पाई गई जिसके आधार पर पुलिस ने जांच की तो यह बात सामने आई घटना वाले दिन मृतक के साथ नवीन पटेल के साथ देखा गया और घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो उसमें मृतक राधेश्याम इसको भी किसी व्यक्तियों के साथ जाता हुआ दिखा पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी गोकुल पिता रतन पटेल और नवीन पिता गब्बू सिंह पटेल को पकड़ा जब इसे पूरे मामले में पूछताछ की गई तो इन्होंने राधेश्याम पटेल को मारना स्वीकार किया उन्होंने बताया कि पुराने लेनदेन की बात को लेकर उससे विवाद हुआ था जिसके कारण उसके साथ जमकर मारपीट की थी और उसे कनाडीया क्षेत्र में पटक दिया था जिसमें उसकी मौत हो गई पूरे मामले में दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है

Exit mobile version