स्वच्छता का पुरस्कार लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित अन्य लोग पहुंचे इंदौर

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read
  • देश के 4355 शहरों के बीच सफाई, स्वच्छता को लेकर हुए मुकाबले में इंदौर ने सूरत के साथ मिलकर सयुक्त रूप से बाजी मारी और लगातार सातवीं बार नम्बर एक का खिताब हासिल किया है । इस मोके पर विमानतल पहुंचे महापौर और सफाई मित्रो का भव्य स्वागत किया गया गया । सभी जुलूस के रूप में नंबर की ट्राफी लेकर राजवाड़ा पहुंचे जहा जमकर आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया । इस मौके पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा की लगातार सातवी बार नंबर वन होने के बाद अब हम अष्टसिद्धि यानी आठवी बार भी पहले नंबर पर आयेंगे ।

लगातार मेहनत का नतीजा गुरुवार को सामने आया जब इंदौर सभी शहरों को पीछे छोड़कर नंबर वन बना । उपलब्धि को हासिल करने के बाद इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव और अन्य लोग दिल्ली से इंदौर लौटे ।
केंद्र सरकार ने गुरुवार को स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 का रिजल्ट जारी किया था । एक लाख से अधिक की आबादी वाले शहरों में सातवीं बार इंदौर पहले स्थान पर रहा है । सूरत को भी इंदौर के साथ संयुक्त रूप से पहला स्थान मिला जिसके बाद शहर में जमकर जश्न मनाया गया । ढोल-नगाड़ों और फूलों से महापौर और निगमायुक्त , सफाई मित्र सहित अन्य का स्वागत किया गया । एक तरफ जहाँ भाजपा के तमाम जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, नेता-कार्यकर्ता विजेता टीम के स्वागत के लिए पहुँचे थे ।

– लगातार सातवी बार विजेता बनने पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा की ये शहर की जनता और सफाई मित्रो की मेहनत का नतीजा है । आगामी साल में अब हम अष्टसिद्धि यानी आठवी बार भी पहले नंबर पर आयेंगे ।

सभी लोग रैली के रूप में एयरपोर्ट से राजबाड़ा पहुंचे । जहा आतिशबाजी कर जश्न बनाया गया । वर्ष 2016 में सिर्फ 73 शहर स्वच्छता सवेक्षण में शामिल थे । तब भी इंदौर नंबर-1 पर रहा था । अब 4355 शहर इस दौड़ में शामिल थे । फिर भी इंदौर ने नंबर-1 का तमगा हासिल किया । इंदौर वर्ष 2017 से ही देशभर में नंबर-1 पर आ रहा है ।

Exit mobile version