स्टूडेंट से मोबाइल लूट के बदमाश पकड़ाए

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

तिलक नगर पुलिस ने भी एक स्टूडेंट के साथ मोबाइल लूट करने वाले दो आरोपियों को पकड़ लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिपाल जाट निवासी काली गांव जोधपुर ने बताया कि वह पढ़ाई करता है। उसके भाई का नौसर अस्पताल में उपचार चल रहा है तो वह परिवार के साथ इंदौर आया है। रविवार शाम को मोबाइल पर बात करते हुए पैदल घर जा रहा था। तभी रास्ते में बाइक नंबर MP09XC2525 पर दो लड़के आए। जिसमें से एक ने मोबाइल छीना और रिग रोड की तरफ भागे। उनका पीछा करने के दौरान बाइक का नंबर देख लिया। पुलिस ने इस मामले में पप्पू निवासी असरावर्द खुर्द और उसके साथी को पकड़ा है। आरोपियों के पास से लूटा हुआ मोबाइल भी मिला है। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

TAGGED:
Exit mobile version