स्टूडेंट की सड़क हादसे में मौत एक अन्य दोस्त घायल

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

परदेशीपुरा रोड़ पर सड़क क्रॉस कर रहे एक छात्र और उसके दोस्त को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों छात्र सड़क पर दूर जा गिरे। उन्हें उपचार के लिये नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। यहां एक छात्र ने दम तोड़ दिया। वह मूल रूप से राजगढ़ का रहने वाला था। इंदौर में रहकर BBA की पढ़ाई कर रहा था।
परदेशीपुरा पुलिस के मुताबिक घटना मेन रोड़ की है। ऋषभ(20) पुत्र मुकेश पालीवाल अपने दोस्त के साथ रविवार रात सड़क क्रॉस कर रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उसे चपेट में ले लिया। बाइक की टक्कर से ऋषभ के सिर में गंभीर चोट आई। उसे आसपास के लोग डीएनएस अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उसकी एक घंटे बाद मौत हो गई। जबकि दोस्त का उपचार चल रहा है।

खाना खाकर रूम पर जा रहे थे
पुलिस के मुताबिक ऋषभ ओर उसका दोस्त नजदीक ही खाना खाने गए थे। इसके बाद वह पैदल अपने रूम की तरफ जा रहे थे। तभी हादसे का शिकार हो गए। ऋषभ इंदौर के रेनेसा कॉलेज से बीबीए थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रहा है। वह मूल रूप से सुठालिया जिला राजगढ़ का रहने वाला है। पुलिस ने टक्कर मारने वाली बाइक जब्त कर ली है

परिवार इंदौर पहुंचा
ऋषभ की मौत को लेकर रात में दोस्तों ने उसके पिता मुकेश पालीवाल को जानकारी दी। रात में परिवार इंदौर के लिये रवाना हो गया। मुकेश गांव में ही किराना दुकान का संचालन करते है। ऋषभ का एक बड़ा भाई भी है। जिसकी मानसिक हालत ठीक नही है।

Exit mobile version