स्कूल में मोबाइल ले गया नाबालिग, पता चला तो डरकर इंदौर आ गया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

क्राइम ब्रांच ने गौतमपुरा के एक नाबालिग को शहर से खोजा है। वह घर से स्कूल में मोबाइल लेकर आ गया था। चेकिंग में शिक्षकों और छात्रोें को उसके मोबाइल का पता चला तो वह घबरा गया और वहां से भाग गया। दो दिन तक इंदौर में घूमता रहा। आखिर उसे खोजकर परिजन को सौंपा है। अब उससे इंदौर में रहने की जगहों के बारे में पूछताछ की जाएगी। क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार गौतमपुरा के स्कूल में पढ़ने वाले 12 वर्षीय एक नाबालिग को खोजकर परिजन को सौंपा है। उसने बताया कि वह जब स्कूल आया था तो चोरी से मोबाइल ले आया था। जब स्कूल में चैकिंग हुई तो मोबाइल मिला था। उसे डर था कि अब शिक्षक और सहपाठी उसके माता-पिता को बताएंगे।

Exit mobile version