स्कूल में बच्चों में विवाद, पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। स्कूल में बच्चों के बीच झगड़ा हुआ तो स्वजन में मारपीट हो गई। विवाद के दौरान पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया। लसूड़िया थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घटना गुरुवार रात लसूड़िया मोरी के समीप की है। जितेंद्र सोलंकी की बेटी और हर्षप्रताप का बेटा एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। दोनों में कहासुनी हो गई थी। रात को चर्चा के दौरान बात बिगड़ गई और सोलंकी व उसके साथी ने हर्षप्रताप व उसके बेटे विक्रम पर हमला कर दिया।

Exit mobile version