शिव आराधना के प्रमुख मास श्रावण माह की शुरुआत आज सोमवार 22 जुलाई से हुई… इस बार श्रवण माह 29 दिनों का है… सबसे खास बात यह है कि माह की शुरुआत शिव के प्रिय सोमवार से शुरू होकर समापन भी सोमवार को ही होगा… इस दौरान कुल पांच श्रावण सोमवारों पर शिव मंदिरों पर विशेष पूजन अर्चन के आयोजन भी होंगे… श्रावण मास के अवसर पर शहर के सबसे प्राचीन भूतेश्वर महादेव मंदिर पर अल सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ दिखाई दिया…. सुबह 4:00 बजे से ही भगवान भूतेश्वर महादेव का पूजन-अर्चन- आरती एवं अन्य अनुष्ठान शुरू हो गए…. इस दौरान भक्तों ने कतारबद्ध होकर भगवान भूतेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया…. विष्णु जोशी ने बताया कि दोपहर 2:00 बजे बाद बाबा का विशेष श्रृंगार होगा… आज से 24 घंटे का रुद्राभिषेक प्रारंभ हुआ है जिसका समापन अंतिम श्रावण सोमवार को राखी के दिन होगा। पांचवें श्रावण सोमवार पर बाबा की विशाल पालकी यात्रा भी निकाली जाएगी… श्रावण सोमवार के अवसर पर भगवान भोलेनाथ को प्रिया बिल्व पत्र, पुष्प, फल की दुकानों पर शिव भक्त उल्लास के साथ पूजन सामग्री खरीदतें नजर आए…
