सोमवार को इंदौर जिला न्यायालय के न्यायधीश सभागार में 31 सौ रुद्राक्ष का वितरण हुआ

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

https://youtu.be/QY8BezEVSD0

श्रावण के पवित्र माह में सोमवार को इंदौर जिला न्यायालय के न्यायधीश सभागार में 31 सौ रुद्राक्ष का वितरण हुआ। आयोजन को लेकर इंदौर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार वर्मा, हर्ष मेहता और घनश्याम गुप्ता, घनश्याम बिरथरे ने बताया की श्रावण माह में भगवान भोलेनाथ जी की आराधना करने के उद्देश्य से भगवान का सभी माननीय पदाधिकारियों द्वारा विधि विधान से पूजन कर संतों के सानिध्य में रुद्राक्ष वितरण किए जाएं। कार्यक्रम में इंदौर अभिभाषक संघ व उच्च न्यायालय अभिभाषक के माननीय वरिष्ठजनों सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे।

Exit mobile version