पीथमपुरl औधोगिक क्षेत्र के सेक्टर एक मे स्थित प्रीति नगर कालोनी में बीती रात दर्दनाक हादसा हो गया सेफ्टिक टैंक में गिरने से 7 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। हादसे में नगर पालिका की लापरवाही सामने आई है। एक मकान में सेफ्टिक टैंक सफाई का कार्य नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा किया गया था। वही गड्ढा खुला छोड़कर टैंकर खाली करने जाने के बाद मकान में किराए से रहने वाले धर्मेंद्र पटेल की 6, वर्षीय बालिका शौच के लिए जा रही थी अंधेरे के कारण बच्ची खुले सेफ्टिक टैंक के गड्ढे में गिर गई। बच्ची गड्ढे में गिरने के बाद करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची को गड्ढे में से निकाला गया।उसके लिए नगर पालिका के टैंकर से पानी खाली करना पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से सेफ्टिक टैंक से निकाल कर बच्ची को तुरंत महू की एक निजी अस्पताल भेजा गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।फिलहाल बच्ची का शव महू के गेटवेल अस्पताल में है।
