सेन समाज द्वारा पत्रकार वार्ता आयोजित कर समाज के व्यक्ति को राज्यसभा में भेजे जाने की मांग

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

केंद्रीय समिति सेन समाज द्वारा रविवार को पत्रकार वार्ता आयोजित की गई,,, इस प्रेस वार्ता में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने समाज के व्यक्ति को राज्यसभा में भेजे जाने की मांग की है,,

केंद्रीय समिति सेन समाज इंदौर के अध्यक्ष नितेश सेन शैलू ने बताया कि सेन समाज का 90% वर्ग भारतीय जनता पार्टी का समर्थन करता है जबकि आबादी में करीब 7% हिस्सा सेन समाज का है बावजूद इसके अब तक समाज को राज्यसभा में कोई प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया है,, सेन समाज की वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि पीथमपुर जिला धार के वरिष्ठ नेता नंद किशोर वर्मा जो युवा मोर्चा से लेकर भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष और अन्य पदों पर रहे हैं वह उनके नाम का समर्थन करते हुए भाजपा से मांग करते हैं कि उन्हें राज्यसभा में भेजा जाए,,

Exit mobile version