सेन्ट्रल जेल में कैदी से मिला मोबाइल:सिपाही ने पकड़ा तो पीटा, वर्दी फाड़ी, केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर की सेन्ट्रल जेल में सिपाही से मारपीट का मामला सामने आया है। यहां भोपाल से ट्रांसफर होकर आए एक कैदी ने मोबाइल मिलने के बाद सिपाही के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद जेल अफसरों की तरफ से एमजी रोड में केस दर्ज कराया गया है।सेन्ट्रल जेल में जुबेर पुत्र अनीस नाम के कैदी ने अपने साथियों के साथ मिलकर सिपाही त्रिलोक की पिटाई कर दी। बताया जाता है कि एक दिन पहले यहां आकस्मिक चैकिंग की गई। इस दौरान जुबेर के पास से मोबाइल मिल गया। इस दौरान त्रिलोक ने मोबाइल उठाया तो जुबेर ओर उसका साथी विवाद करने लगा। उन्होंने वर्दी फाड़ दी। वही सिपाही त्रिलोक काे धक्का दे दिया। मामला जेल अफसरों तक पहुंचा। उन्होंने जुबेर को अलग सेल में भेज दिया। इधर शिकायत के बाद आरोपी पर केस दर्ज किया है।

Exit mobile version